Tuesday, March 31, 2020

खेसारी लाल ने गुड्डू रंगीला को बताया गुरु


खेसारी लाल ने गुड्डू रंगीला को बताया गुरु, उन्होंने कहा- उनके घर तीन महीने तक रोटी बनाई थी 


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadavभोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार काफी स्ट्रगल कर इस मुकाम को हासिल किया है। वह अक्सर अपने कार्यक्रमों और इंटरव्यू में गरीबी से उबरने और एक स्टार बनने की कहानी बताते रहते हैं।

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) काफी स्ट्रगल कर इस मुकाम को हासिल किया है।


भोजपुरी सिनेमा केसुपरस्टार खेसारी लाल (Khesari Lal) ने डिशूम चैनल द्वारा आयोजित दिल्ली के एक कार्यक्रम में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और कहा कि वह भोजपुरी सिंगर गुड्डू रंगीला (Guddu rangeel) के घर भी 3 महीने तक रहे थे और रोटी बनाने का काम करते थे।



Monday, March 30, 2020

|| दादा और पोता का प्यार || जागी जागी दादा जी बिहान हो गईल || भोजपुरी ||विजय खरे आशुतोश खरे ||

|| दादा और पोता का प्यार || जागी जागी दादा जी बिहान हो गईल || भोजपुरी ||विजय खरे आशुतोश खरे ||जरूर  सुने 

https://www.youtube.com/watch?v=zwJvIVDtc08&feature=youtu.be&fbclid=IwAR295wejgSLKTwhqMs3xnpzc5__QDz4LorGvsDW3yE3OpYcGnTt9l8aRkxQ

भोजपुरी सिनेअभनेता इंद्रजीत सिंह की अपने सीने जगत के मित्रो एवं सहकर्मियों से एक अपील

भोजपुरी  सिनेअभनेता इंद्रजीत सिंह की अपने सीने जगत के मित्रो एवं सहकर्मियों से एक अपील !
आप भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकार हीरो, हीरोइन, टेक्नीशियन , निर्देशक, प्रोड्यूसर ,लेखक , पीआरओ, गायक ,गायिका ...जो भी हैं ऐसे समय में मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दीजिए, क्योंकि हम भोजपुरिया दर्शकों से ही पैसे अर्जित करते हैं .....आज वह वक्त आ गया है कि अपनी औकात अनुसार उन लोगों के लिए इस बुरे वक्त में कुछ राशि मुख्यमंत्री राहत कोष मे दिया जाए जिससे हमारा भोजपुरिया भाई लोगों को कुछ मदद मिल सके , तो आप लोगों से विनम्र प्रार्थना और अपील है कि आप गणमान्य भी बढ़ चढ़कर इस नेक कार्य में दिल खोलकर हिस्सा ले
और हां, गुप्त दान ना करें बल्कि दिखाकर करें ताकि लोगों को और प्रेरणा मिले, जिससे लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकें !

मनोज तिवारी - यूपी दिल्ली बॉर्डर पर प्रवासियों की भीड़ राजनितिक साजिश तो नहीं


मनोज तिवारी - यूपी दिल्ली बॉर्डर पर प्रवासियों की भीड़ राजनितिक  साजिश तो नहीं !

 


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन  (Lockdown) किया गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले मजदूर प्रवासी इस लॉकडाउन के चलते अपने घरों को जाने पर मजबूर हुए तो दिल्ली की सड़कों पर प्रवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ये सब देख दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने इस भीड़ के इकट्ठा होने के पीछे एक साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि कही कोई अफवाह तो नहीं फैला रहा है कि दिल्ली यूपी बार्डर पर घर जाने के लिए बसें मिल रही हैं।  
तिवारी ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली से भारी संख्या में मजदूर पैदल चलकर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं क्या सजिशन अफवाह तो नहीं फैलाई जा रही कि यूपी बॉर्डर से घर जाने के लिए बसें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को जरूरत है कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय ग्राउंड पर जाकर लोगों की मदद करें।

तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा लोगों की सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि दिल्ली से मजदूर पैदल चलकर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का धन्यवाद जिन्होंने समय पर बस की व्यवस्था करवाई और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए लोगों को उनके गांव पहुंचाया।
बता दें कि दिल्ली यूपी बॉर्डर पर प्रवासियों की भीड़ देख सरकार ने आनन-फानन में बसों की व्यवस्था की। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बसें कम पड़ गई। लोग बसों की छतों में भी खचाखच भरे हुए थे।